फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: 26.73 करोड़ से चिचारा में बनेगा मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। ब्लॉक कबरई की ग्राम पंचायत चिचारा को शासन की ओर बड़ी सौगात दी गई है। चिचारा में प्रस्तावित मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। शासन की ओर से इसको लेकर प्रशासकीय व वित्तीय स्वीकृति जारी कर दी गई है। 26.73 करोड़ की लागत से मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय का निर्माण कराया जाएगा। छात्र-छात्राएं यहां प्री-प्राइमरी से 12वीं तक की शिक्षा ग्रहण कर सकेंगे।
विज्ञापन

पत्थरमंडी कबरई से करीब 12 किमी दूरी पर चिचारा गांव स्थित है। विभाग की ओर से चिचारा में मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय के निर्माण की कार्ययोजना तैयार कराई गई थी। जिसे अब शासन स्तर से स्वीकृति मिली है। उत्तर प्रदेश शासन के विशेष सचिव अवधेश कुमार तिवारी की ओर से वित्तीय स्वीकृति का पत्र जारी किया गया है। कार्यदायी संस्था के तौर पर लोक निर्माण विभाग को नामित किया गया है। प्रथम किश्त के रूप में 9.35 करोड़ की धनराशि अवमुक्त कर दी गई है। इससे अब जल्द ही मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय का निर्माण कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें