फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: धूप से दिन का तापमान बढ़ा सर्द हवाओं से रात में ठंड

Sat, 17 Jan 2026 12:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। बुंदेलखंड की पठारी धरती पर अब मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। कोहरा व बादल छट जाने से धूप तो निकल रही है लेकिन सर्द पछुआ हवाओं से ठंड बरकरार है। सुबह से 11 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चलती रहीं। दोपहर तक हवा का जोर कुछ कम हो जाने से दिन का तापमान 22 डिग्री पर पहुंच गया जबकि न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को दिन में चटक धूप खिलने से लोगों को थोड़ी राहत मिली हालांकि सर्द हवा चलने से रात में ठिठुरन और गलन बरकरार रही। धूप निकलने से दिन में बाजार में चहल-पहल नजर आई लेकिन शाम ढलते ही एक बार फिर सड़कों पर सन्नाटा पसर गया।
कृषि विज्ञान केंद्र बेलाताल के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. एसपी सोनकर का कहना है कि पहाड़ों पर बर्फबारी हो रही है। उत्तर-पश्चिम की ओर से जिले में प्रवेश कर रही सर्द हवा से रात में ठिठुरन जारी है। आगामी दो दिन में न्यूनतम तापमान में और गिरावट का अनुमान है। ऐसे में बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें