फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोलपंप के नाम पर युवक से सात लाख रुपये की धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। पेट्रोलपंप में पार्टनर बनने के नाम पर युवक से सात लाख रुपये की धोखाधड़ी व जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने एसपी से सुरक्षा की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला भटीपुरा पठा रोड निवासी विजय प्रताप सिंह ने पुलिस अधीक्षक सुधा सिंह को दिए पत्र में बताया कि सुभाष नगर निवासी उसके दोस्त ने पेट्रोलपंप में साझेदारी के नाम पर दिसंबर 2018 से जनवरी 2021 तक सात लाख रुपये ले लिए लेकिन आज तक न तो पेट्रोलपंप लगा और न ही उसका पैसा लौटाया। आरोपी पत्नी का इलाज कराने के बहाने उसकी कार भी ले गया। सोमवार को पैसा मांगने उसके परिजनों ने जातिसूचक शब्दों को प्रयोग कर जानमाल की धमकी दी। पीड़ित ने हत्या की आशंका जताई है। पीड़ित ने दिए गए रुपयों के साक्ष्य और बातचीत के स्क्रीनशॉट भी सौंपे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें