फोटो 17 एमएएचपी 24 परिचय-केंद्रीय विद्यालय में परीक्षा देकर निकलते सीबीएसई के छात्र। संवाद
महोबा। सीबीएसई बोर्ड की हाईस्कूल की परीक्षाएं मंगलवार से शुरू हो गईं। जिले के तीन केंद्रों में आयोजित परीक्षा के पहले दिन गणित विषय का प्रश्न पत्र हल कराया गया। प्रश्न पत्र कठिन होने के चलते परीक्षार्थियों का पसीना छूट गया।
हाईस्कूल की प्रथम पाली मेंं सुबह 10.30 बजे से 1.30 बजे तक गणित विषय का प्रश्न पत्र कराया गया। शहर के केंद्रीय विद्यालय में पंजीकृत 303 छात्र-छात्राओं में से 302 उपस्थित हुए जबकि एक परीक्षार्थी अनुपस्थित रहा। क्रिश्चियन स्कूल कुलपहाड़ में पंजीकृत 327 और संत जोसफ्स स्कूल में पंजीकृत 241 में सभी परीक्षार्थी उपस्थित हुए। गेट सर्च के बाद ही छात्र-छात्राओं को कक्षों में प्रवेश दिया गया। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल तैनात रहा।