फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: मधुमक्खियों के हमले से छह घायल

Tue, 17 Feb 2026 11:48 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। कोतवाली क्षेत्र के बिलबई गांव में मधुमक्खियों के हमले से छह लोग घायल हो गए। टीकमगढ़ निवासी देवेंद्र सिंह अपने भांजे अनिरुद्ध के साथ अपनी ससुराल बिलबई आया था। अनिरुद्ध अपने मामा चंद्रभान के साथ काली माता मंदिर दर्शन करने गया था। जहां एक पेड़ पर कुछ युवक डंडा मारकर पत्तियां तोड़ रहे थे। तभी अचानक ही मधुमक्खियों ने लोगों पर हमला बोल दिया। इसमें मामा चंद्रभान, भांजा अनिरुद्ध, गांव का सुदामा, कल्लू समेत छह लोग घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें