फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: अनारक्षित ट्रेनों में एक दिसंबर से शुरू होगी कैटरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। रेल मंडल से चलने वाली 37 अनारक्षित ट्रेनों (मेमू) में एक दिसंबर से कैटरिंग व्यवस्था शुरू होने जा रही है। इसमें रेलवे स्टेशन महोबा से गुजरने वाली अनारक्षित ट्रेनें भी शामिल रहेंगी। ठेका लेने वाली फर्म रेलवे की ओर से तय दरों पर पैक्ड और शील्ड खान-पान की बिक्री करेगी।
विज्ञापन

उत्तर-मध्य रेलवे मंडल झांसी के विभिन्न स्टेशनों से मेमू ट्रेनों का संचालन होता है। इनसे रोजाना हजारों यात्री आवागमन करते हैं। इन ट्रेनों में अवैध वेंडर ही चाय-पानी, नाश्ता आदि की बिक्री करते हैं। इससे लोगों की सेहत से खिलवाड़ की आशंका बनी रहती है। इन पर अंकुश लगाने के लिए रेल मंडल प्रशासन ने अधिकृत कैटरिंग की व्यवस्था शुरू करने का फैसला लिया है। यह व्यवस्था एक दिसंबर से चालू हो जाएगी। इन मेमू ट्रेनों में खान-पान की बिक्री पैक्ड व शील्ड पैक्ड होगी। सीनियर डीसीएम अमन वर्मा ने बताया एक दिसंबर से 37 ट्रेनों में कैटरिंग व्यवस्था शुरू होगी।

इन ट्रेनों में होगी व्यवस्था शुरू
ट्रेन संख्या 64613 झांसी-बांदा, ट्रेन संख्या 64611 झांसी-मानिकपुर, ट्रेन संख्या-64616 झांसी-ललितपुर, ट्रेन संख्या 64615 ललितपुर-झांसी, ट्रेन संख्या 64614 बांदा-झांसी, ट्रेन संख्या 64609 खजुराहो-झांसी, ट्रेन संख्या 64610 झांसी-खजुराहो, ट्रेन संख्या 64647 खजुराहो-ललितपुर, ट्रेन संख्या 64645 खजुराहो-चित्रकूट, ट्रेन संख्या 64650 खजुराहो-महोबा, ट्रेन संख्या 64648 ललितपुर-खजुराहो, ट्रेन संख्या 64649 महोबा-खजुराहो आदि ट्रेनों में कैटरिंग की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें