फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: मकान से 80 हजार की नकदी व सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बेलाताल (महोबा)। कस्बा जैतपुर के मोहल्ला नरइयापुरा में शनिवार की रात चोरों ने एक मकान को निशाना बनाकर करीब 80 हजार रुपये की नकदी समेत गृहस्थी का सामान चोरी कर लिया। चोर छत में लगे लोहे के जाल का ताला तोड़कर मकान में घुसे और कमरे व लॉकर के ताले तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। चोरी की पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

मोहल्ला नरइयापुरा निवासी रमेश मिश्रा ने बताया कि उनका एक मकान पास में ही है जहां वह परिवार के साथ रहते हैं। रात के समय चोरों ने उनके दूसरे मकान को निशाना बनाया। चोर छत पर लगे लोहे के जाल का ताला तोड़कर अंदर घुसे। बाद में छत पर रखी सीढ़ी के सहारे मकान में दाखिल हुए। कमरे और लॉकर का ताला तोड़कर उसमें रखी करीब 80 हजार रुपये की नकदी, गृहस्थी के बर्तन व कपड़े ले गए। सूचना पर पुलिस ने घटना स्थल पहुंच जांच की। बेलाताल चौकी प्रभारी मलखान सिंह ने बताया कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें