फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोबा: राज्यमंत्री पर अभद्र टिप्पणी का मामला, वायरल ऑडियो की होगी फॉरेंसिक जांच

Sun, 13 Jun 2021 08:12 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा

सार

राज्यमंत्री के जनपद भ्रमण के दौरान अभद्र टिप्पणी की वायरल ऑडियो की जांच फॉरेंसिक लैब में होगी। इस मामले में कुलपहाड़ तहसीलदार को जिला मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। इस समिति द्वारा तीन दिन में अपनी रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपनी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के स्टांप, न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन विभाग राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल के जनपद भ्रमण के दौरान अभद्र टिप्पणी की वायरल ऑडियो की जांच फॉरेंसिक लैब में होगी। उधर, जांच टीम ने तहसीलदार के बयान दर्ज किए हैं। प्रदेश के स्टांप, न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन विभाग राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल के शुक्रवार को जनपद आगमन पर अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई थी।  
विज्ञापन


राज्यमंत्री के ढाई घंटे देरी से पहुंचने पर कुलपहाड़ तहसील के प्रशासनिक अधिकारी का राज्यमंत्री को अपशब्द कहने का ऑडियो वायरल हो गया था। जिसकी जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार के आदेश पर तीन सदस्यीय समिति जांच कर रही है।

उधर, इस मामले में कुलपहाड़ तहसीलदार को जिला मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। इस समिति द्वारा तीन दिन में अपनी रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपनी है। जांच समिति में शामिल एडीएम जुबेर बेग ने बताया कि तहसीलदार कृष्णराज सिंह से बयान लिए गए हैं। वहीं, ऑडियों की जांच के लिए आगरा व लखनऊ फॉरेंसिक लैब में संपर्क किया गया है। सोमवार को ऑडियो को जांच के लिए किसी एक लैब में भेज दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें