फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार सवारों ने दिनदहाड़े साइकिल सवार किशोर को किया अगवा

विज्ञापन
विज्ञापन
पनवाड़ी (महोबा)। थाना महोबकंठ के पहाड़िया गांव से किशोर को कार सवारों ने दिन दहाड़े अगवा कर लिया। आरोपी उसे कार की डिकी में डालकर मध्यप्रदेश के हरपालपुर की ओर ले जा रहे थे। तभी किशोर डिकी खोलकर भाग निकला। जिससे उसकी जान बच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस रिवई गांव से हरपालपुर तक सड़क किनारे लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने में जुट गई है।
विज्ञापन

पहाड़िया गांव निवासी अहमद बक्स राजस्थान के कोटा में प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। कोरोना संक्रमण व लॉकडाउन के चलते वह परिजनों के साथ घर लौटा था। उनका पुत्र दानिश (13) कोटा में कक्षा आठ का छात्र है। शनिवार की सुबह करीब साढ़े 11 बजे दानिश पहाड़िया-पनवाड़ी रोड पर साइकिल में घूम रहा था। दानिश ने बताया कि तभी एक कार आई और उसमें से उतरे लोगों ने जबरन उसे डिकी में डाल लिया। हरपालपुर की ओर ले जाने लगे। दस किमी आगे कार की स्पीड कम होने पर वह डिकी खोलकर कूद गया और भाग निकला। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई।
पिता अहमद बक्स ने बताया कि गांव में उनकी किसी से बुराई नहीं है। हो सकता है किसी ने पैसे के लिए अपहरण किया हो। अज्ञात लोगें के खिलाफ घटना की तहरीर थाने में दी है। थाना महोबकंठ के एसआई प्रभाकर उपाध्याय का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। रिवई-हरपालपुर मार्ग के सुबह साढ़े 11 बजे से साढ़े 12 बजे के बीच के सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें