फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूली बस चालक के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम करहराकलां के समीप एक सप्ताह पहले स्कूली बस व बाइक की हुई भिड़ंत के मामले में स्कूली बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले जांच कर रही है।
विज्ञापन

कोतवाली चरखारी के ग्राम बगरौन निवासी कालीचरन पुत्र गयाप्रसाद ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि 16 नवंबर को उसका पुत्र देवेंद्र बाइक से महोबा आ रहा था। तभी संत जोसफ्स स्कूल की बस के चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए बस में टक्कर मार दी थी। गंभीर रूप से घायल देवेंद्र को जिला अस्पताल से झांसी रेफर किया गया। जहां उसकी इलाज दौरान मौत हो गई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने बस चालक बल्देव प्रसाद के खिलाफ धारा 279, 304 ए आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज किया है। मामले की विवेचना एसआई स्वतंत्र कुमार को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें