महोबा। चरखारी से भाजपा विधायक बृजभूषण राजपूत के खिलाफ एक युवक द्वारा फेसबुक पर अभद्र का प्रयोग करते हुए असंवैधानिक टिप्पणी करने के मामले में आरोपी के खिलाफ कोतवाली चरखारी में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
चरखारी विधायक के निजी सचिव रोहित कटियार ने कोतवाली चरखारी में तहरीर देकर बताया कि रविंद्र लोधी निवासी गौरहारी ने अपनी फेसबुक आईडी से विधायक बृजभूषण राजपूत की आईडी पर अभद्र भाषा का प्रयोग किया। जिससे चरखारी विधायक की छवि को खराब करने की कोशिश की गई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी रविंद्र लोधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामले की विवेचना आईटी विभाग को सौंपी गई है। जो वायरल पोस्ट की जांच करेगी। कोतवाली प्रभारी शशिकुमार पांडेय का कहना है कि निजी सचिव की तहरीर पर मामला दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।