फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: कार सवारों ने गेटमैन को पीटा, निकाल ले गए कार

Tue, 23 Jul 2024 11:30 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। झांसी-मानिकपुर रेलवे ट्रैक पर कुलपहाड़ रेलवे क्रॉसिंग के पास ट्रेन आने के दौरान गेटमैन ने फाटक बंद कर दिया।
विज्ञापन

इस दौरान कार सवारों ने गेट खोलने का दबाव बनाया। ट्रेन निकलने के बाद ही गेट खोले जाने की बात कहने पर दबंगों ने गेटमैन को पीटकर घायल कर दिया और जबरन गेट खोलकर निकल गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
कोतवाली कुलपहाड़ के सुगिरा गांव निवासी बृजेंद्र कुमार रेलवे विभाग में गेटमैन के पद पर तैनात हैं। रात के समय वह गेट नं. 419सी पर ड्यूटी में तैनात था। तभी ट्रेन निकलने से कुछ देर पहले उसने गेट बंद कर दिए। तभी कार सवार दो लोग वहां पहुंच गए और जबरन गेट खोलने का दबाव बनाने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विरोध करने पर गेटमैन को मारा-पीटा। इतना ही नहीं जबरन गेट खुलवाकर आरोपी गाड़ी निकाल ले गए। कोतवाल अर्जुन सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर अनुज राजपूत और बबलू के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा, मारपीट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें