फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: बेटे से परेशान किसान ने खुद को मारी थी गोली

Tue, 23 Jul 2024 01:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखारी (महोबा)। कोतवाली चरखारी के कुरौराडांग में दो दिन पहले किसान की हुई मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है।
विज्ञापन

पुलिस की जांच में किसान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या की थी। पुलिस ने मृतक के मझले बेटे को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
कोतवाली क्षेत्र के कुरौराडांग गांव निवासी आशाराम सेन का शव 20 जुलाई की रात चारपाई पड़ा मिला था। उसके सीने पर गोली लगी थी। परिजनों ने अज्ञात लोगों पर गोली मारकर हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए तहरीर की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की जांच में मामला आत्महत्या के लिए उकसाने का पाया गया। तब पुलिस ने मृतक के मझले बेटे अजय सेन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।
कोतवाल गणेश कुमार गुप्ता ने बताया कि आशाराम ने मझले बेटे अजय द्वारा लगातार अपमानित किए जाने और आए दिन विवाद होने से आहत होकर तमंचे से खुद को गोली मारकर आत्महत्या की थी। आरोपी अजय सेन को यात्री प्रतीक्षालय चरखारी के पास से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें