फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार पेड़ से टकराई, आठ लोगों की मौत

Fri, 29 Apr 2016 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
विज्ञापन
दुर्घटनास्थल पर राहगीरों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर सागर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सूरा चौकी के पास स्विफ्ट कार पेड़ से टकरा गई। जिससे कार सवार एक ही परिवार के पति-पत्नी  और बच्चों सहित आठ लोगों की मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन


जनपद प्रतापगढ़ के थाना पटनपुर ग्राम हरपुत्र सोध निवासी सर्वेश व छोटा भाई बृजेश दादरनगर मुंबई में व्यापार करते थे। दोनों भाई अपने परिवार के साथ गुरुवार को मुंबई से स्विफ्ट कार से अपने घर हरपुत्र सोध जा रहे थे। दो रात से जगे होने के कारण चालक सर्वेश को झपकी आ गई और शुक्रवार सुबह सात बजे जिला मुख्यालय से 10 किमी दूर हाईवे पर सूरा चौकी के पास कार एक पेड़ से टकरा गई।

जिससे गाड़ी चला रहे सर्वेश (40) पुत्र अरविंद दुबे, रीशू (32) पत्नी सर्वेश व उसके छह वर्षीय बेटे और छोटे भाई बृजेश (36) की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गैस कटर से कार काटकर घायलों को बाहर निकाला। सर्वेश का आठ वर्षीय बड़ा बेटा और बृजेश की पत्नी कंचन और बृजेश के दोनों छह और आठ वर्षीय बेटों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर उपचार के दौरान चारों घायलों की भी मौत हो गई।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक राजेश सक्सेना, सीओ संदीप सिंह यादव, सीओ लाइंस सहित पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। इस दुर्घटना में एक भी कार सवार जीवित नहीं बचा। पुलिस ने उनके परिजनों को सूचना दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें