फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभियान चलाकर सदस्य बनाया

Mon, 12 Jan 2015 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा।
विज्ञापन
विज्ञापन
आयोजित शिविर में भाजपाइयों ने लोगाें को भाजपा की नीतियों के बारे में जानकारी दी। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष चक्रपाणि त्रिपाठी और भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष पंकज तिवारी के नेतृत्व में भाजपाइयों ने केंद्र सरकार की नीतियों का प्रचार प्रसार किया। उन्होंने कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार बनने के बाद महंगाई पर रोक लगी है। इसके साथ ही जन धन योजना के तहत गरीबों को भी बैंक से जोड़ने का काम किया गया है।
विज्ञापन

शहर में आयोजित सदस्यता अभियान के शिविर का हमीरपुर - महोबा - तिंदवारी संसदीय क्षेत्र के सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल ने शिविर का जायजा लिया और कार्यकर्ताओं को डोर टू डोर जाकर सरकार की योजनाओं की जानकारी देकर लोगों को भाजपा में शामल होने की अपील करें। इस मौके पर ओमनारायण तिवारी, नरेंद्र मिश्रा, नीरज रावत, अंकुर शिवहरे सहित तमाम लोग मौजूद रहे। चरखारी प्रतिनिधि के मुताबिक, कस्बे में आयोजित सदस्यता अभियान के शिविर में सांसद ने सदस्यता अभियान में तेजी लाने पर जोर दिया। इस मौके पर जितेंद्र सिंह सेंगर सहित तमाम भाजपाई मौजूद रहे।

क्षेत्रीय कार्य समिति की बैठक आज
भाजपा की क्षेत्रीय कार्य समिति की बैठक 13 जनवरी को शहर के अंबे पैलेस में दो बजे संपन्न होगी। यह जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी नीरज रावत ने बताया कि बैठक में बुंदेलखंड के क्षेत्रीय अध्यक्ष रामरतन कुशवाहा और आठाें जिलाें के जिलाध्यक्ष मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें