फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं को कानून व अधिकारों की दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। बुंदेलखंड नवोदय महाविद्यालय पचपहरा में चल रहे सात दिवसीय एनएसएस शिविर के पांचवें दिन छात्राओं ने घर-घर जाकर बालिका शिक्षा व महिला सशक्तिकरण के प्रति जागरूक किया। महिला एसआई ने छात्राओं को कानून व अधिकारों की जानकारी दी। कहा कि स्वयंसेवी छात्राएं समाज व देश निर्माण में अपना योगदान दें। इस मौके पर प्राचार्य डा. उमाकांत त्रिपाठी की देखरेख में छात्राओं ने श्रमदान कर साफ सफाई की।
विज्ञापन

वीरभूमि महाविद्यालय के एनएसएस शिविर में नोडल अधिकारी रचना सिंह नेे कानून की जानकारी दी। कहा कि छात्राओं को समाज में शक्ति के रूप में उभरना होगा। इस मौके पर प्राचार्य प्रो. सुशील बाबू, डा. एलसी अनुरागी, चकबंदी विभाग के विनय कुमार आदि रहे।
मां चंद्रिका महिला महाविद्यालय के मामना गांव में चल रहे शिविर में छात्राओं ने ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरुक किया। श्रीनगर संवाद के अनुसार नवोदय महाविद्यालय में चल रहे शिविर में छात्राओं ने जल संरक्षण को लेकर जागरुकता रैली निकाली। इस दौरान ग्रामीणों को बूंद बूंद पानी सहेजने के लिए प्रेरित किया। शिविर में उप प्राचार्य विश्वनाथ त्रिपाठी, अरुण श्रीमाली, पूजा यादव, अनीता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें