फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकों में कैश की किल्लत, व्यापारी व किसान परेशान

Sat, 06 May 2017 11:25 PM IST
महोबा
विज्ञापन
धन निवेश
विज्ञापन
बीते एक पखवारे से बैंकों में कैश की किल्लत बरकरार है। इससे ग्राहक परेशान है। व्यापारी हो या आम ग्राहक किसी को भी दो हजार से अधिक की रकम नहीं दी जा रही है। वहीं, एटीएम सेंटराें में एक सप्ताह से ताले लटक रहे है।
विज्ञापन


कस्बा पनवाड़ी में इलाहाबाद बैंक, भारतीय स्टेट बैंक समेत कुल तीन बैंक है। इनमें कैश न होने के कारण ग्राहकों को दो हजार रुपये तक ही मिल रहे है। इससे लोगाें को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इससे व्यापार पर भी बुरा असर पड़ रहा है, जिससे व्यापारियों में आक्रोश है।

किसानो को गेहूं बेचने के बाद मिली चेक को भी कैश नहीं करा पा रहे है। वेतन भोगियों को भी अपना वेतन निकालने के लिए घंटों लाइन में लगा पड़ रहा है, लेकिन दो हजार रुपये ही मिल रहे है।
विज्ञापन


कस्बे के दुकानदार धर्मेंद्र राजपूत, विनोद, रामप्रकाश आदि का कहना है कि कैश की वजह से वह चार दिनों से दुकान का सामान नहीं मंगा पा रहे है। शादी वाले घरों के लोग एक दूसरे से उधार पैसे लेकर किसी तरह काम चला रहे है।

कस्बे के सभी एटीएम सेंटरो में ताले लटक रहे है। कैश की किल्लत से किसान, व्यापारी, नौकरीपेश व आम नागरिक सभी परेशान है। इलाहाबाद बैंक पनवाड़ी के शाखा प्रबंधक भारत भूषण का कहना है कि ऊपर से पैसा न आने के कारण कैश की परेशानी है। जितना पैसा जमा होता है अथवा आता है उसी से ग्राहकों को दिया रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें