फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएए: समाज में फैली अफवाहों को समाप्त करने के लिए आगे आया संघ

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। नागरिकता संशोधन अधिनियम को लेकर समाज में फैली अफवाहों को समाप्त करने के लिए वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स सेवा संघ आगे आया है। सोमवार को पदाधिकारियों ने बैठक कर सामूहिक रूप से घर घर जाकर सम्पर्क अभियान शुरू कर लोगों को भ्रमित न होने के प्रति जागरुक करने की रणनीति बनाई।
विज्ञापन

कचहरी प्रांगण स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय पेंशनर्स भवन के आयोजित संघ की बैठक में संस्थान के महासचिव बीके तिवारी ने कहा कि नागरिकता संशोधन अधिनियम नागरिकता अधिनियम 1955 का संशोधन एक्ट है। यह किसी प्रकार से भारत में रह रहे किसी समुदाय विशेष के खिलाफ नहीं है, केवल नागरिकता संशोधन बिल में 11 वर्ष की सीमा घटाकर 5 वर्ष की गई है। जानकारी के अभाव में लोग भ्रमित हो रहे हैं। कहा कि वर्षों से शरणार्थियों के रूप में भारत में रह रहे पाकिस्तान, बांग्लादेश, अफगानिस्तान से आए हिन्दुओं को भारत की नागरिकता दिए जाने का एक्ट संशोधन कर किया गया है। वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स संघ घर घर जाकर लोगों को सीएए की सही जानकारी देगा। बैठक में संघ के अध्यक्ष सुनील शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विष्णुचंद्र खरे, उपाध्यक्ष शिवकुमार त्रिपाठी, महादेव प्रसाद, जगदीश कुमार, बसंतलाल समेत तमाम पेंसनर्स मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें