फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झूमकर बरसे बदरा, हुई दस एमएम बारिश

Sat, 18 Jun 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला महोबा
विज्ञापन
बारिश का आनंद लेते युवा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मौसम की पहली झमाझम बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी। शनिवार को जिले में दस मिली मीटर बारिश दर्ज की गई। कई जगह जलभराव होने से लोगाें को परेशानी भी हुई। पूरे दिन आसमान पर काले बादल छाए रहे और रुक-रुककर बारिश होती रही।
विज्ञापन


सूखे के संकट से जूझ रहे बुंदेलखंड में इस बार मानसून समय से आया है। जिससे बुंदेलों को इस बार बेहतर बारिश की उम्मीद है। शनिवार को मौसम का मिजाज सुबह से ही बदला रहा। आसमान पर काले बादलों के छाने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। दोपहर बाद करीब डेढ़ बजे झमाझम बारिश शुरू हो गई। करीब बीस मिनट तक तेज बारिश होने से कई जगह जलभराव हो गया। इसके बाद शाम तक रुक-रुककर बारिश होती रही। भीषण गर्मी से जूझ रहे जिले वासियों ने घरों से बाहर निकल बारिश का आनंद लिया।

शहर के नीचे वाले इलाकों में जलभराव होने से लोगों को दिक्कत भी हुई। पूरे दिन में दस एमएम की बारिश दर्ज हुई। जिससे मौसम सुहाना हो गया। समय से मानसून आने से लोगों में खुशी और बेहतर बारिश की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें