फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: अंडरपास में भरे पानी में फंसी बस, यात्रियों में अफरा-तफरी

विज्ञापन
फोटो 16 एमएएचपी 05 परिचय-शहर के बजरिया रेलवे अंडरपास में भरे पानी में फंसी रोडवेज बस। संवाद
विज्ञापन
महोबा। शनिवार की रात झमाझम बारिश से रेलवे स्टेशन महोबा के बजरिया अंडरपास में तीन से चार फीट तक पानी भर गया। इस दौरान मुस्करा से महोबा आ रही रोडवेज बस अंडरपास में भरे पानी में फंसकर बंद हो गई। बस के अंदर तक पानी भरने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। अन्य यात्रियों ने महिलाओं व बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। बाद में रेलवे प्रशासन ने दो मोटर लगाकर पानी खाली कराया गया। रविवार की सुबह आवागमन बहाल हो सका।
विज्ञापन

बजरिया अंडरपास में जरा सी बारिश में पानी भर जाता है। रात के समय करीब तीन घंटे झमाझम बारिश हुई। इससे अंडरपास में तीन से चार फीट तक पानी भर गया। इसी बीच हमीरपुर के मुस्करा से करीब 30 सवारियां भरकर आ रही बस अंडरपास से निकलते समय इंजन में पानी भरने से बंद हो गईतमाम प्रयास के बाद भी बस स्टार्ट न होने पर यात्रियों ने शोर-शराबा शुरू कर दिया। बाद में बस में सवार लोगों ने छोटे-छोटे बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। चालक शीबू खान ने बताया कि अंदर तक पानी भरने से बस बंद हो गई थी।
यात्री प्रमोद, देवीदीन आदि ने बताया कि अंडरपास में भरे पानी में बस आधी डूब गई। गेट और इंजन के पास से बस में पानी भरने लगा। इस दौरान करीब तीन घंटे तब आवागमन ठप रहा। बाद में पानी कम होने पर कुछ वाहन निकल सके।
विज्ञापन


नए ओवरब्रिज से जगह-जगह बहने लगा पानी
रेलवे स्टेशन में करोड़ों की लागत से प्लेटफॉर्म के पास ओवरब्रिज का निर्माण कराया गया है। शनिवार की रात झमाझम बारिश से ओवरब्रिज से जगह-जगह पानी टपकने लगा। इससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। बारिश के बीच यात्रियों को आवागमन में दिक्कत हुई।

पुराने अंडरपास 429 में अत्यधिक बारिश से 60 सेंटीमीटर जलभराव हो गया था। सड़क यातायात के लिए उसे अस्थायी रूप से बंद कराया गया। जलनिकासी के लिए 10 एचपी व 42 एचपी पंप लगवाए गए। जलभराव के दौरान इंजन खराब होने से बस अंडरपास में फंस गई थी जिसमें सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। 30 से 40 मिनट में बस को भी बाहर निकाल लिया गया। पुराने अंडरपास के समीप स्थित नया अतिरिक्त लिमिटेड हाईट सबवे पूरी तरह सामान्य और जलभराव मुक्त है। यहां से यातायात सुचारू रूप से संचालित हो रहा है। रेलवे टीम मौके पर मौजूद है और लगातार निगरानी की जा रही है। -मनोज कुमार सिंह, जनसंपर्क अधिकारी, रेलवे मंडल झांसी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें