फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: क्योलारी नदी पर रपटा उफनाया, छह गांवों का संपर्क कटा

विज्ञापन
फोटो 16 एमएएचपी 17 परिचय-क्योलारी नदी पर जखा गांव के पास रपटा उफनाने से कटा संपर्क। संवाद
विज्ञापन
महोबा/पनवाड़ी। शनिवार को पूरे दिन और रात में हुई झमाझम बारिश से चारों ओर पानी ही पानी नजर आया। ब्लॉक पनवाड़ी के जखा गांव से निकली क्योलारी नदी का जलस्तर बढ़ने से रपटा उफना गया। इससे छह गांवों का संपर्क कट गया। 48 घंटे बाद भी पानी कम न होने से आवागमन पूरी तरह ठप है। वहीं बारिश से शहर की सड़कें जलमग्न हो गईं। दुकानों व मकानों में पानी घुसने से लोग परेशान रहे।
विज्ञापन

जिले में तीन दिन से रिमझिम बारिश हो रही है। शनिवार की रात करीब दो घंटे बारिश होने से शहर के परमानंद चौराहा, रोडवेज बस स्टैंड के पास, शुक्रवारी बाजार, पुराने इंडियन बैंक, काजीपुरा समेत प्रमुख मार्गों की सड़कें जलमग्न हो गईं। दो से ढाई फीट तक पानी भरने से लोगों को आवाजाही में परेशानी हुई। रोडवेज के पास जलभराव होने से पानी दुकानों में घुस गया। इससे दुकानदारों को हजारों का नुकसान उठाना पड़ा।
पनवाड़ी क्षेत्र के जखा गांव से निकली क्योलारी नदी का रपटा उफान पर है। पूरी सड़क डूब जाने से आवागमन ठप हो गया है। कुछ लोग जान जोखिम में डालकर पैदल रपटा पार करते नजर आए। रपटा उफनाने से तुर्रा, सलैया, जखा, स्योढ़ी, झिन्ना समेत छह गांवों का संपर्क एक-दूसरे से टूट गया है। स्थानीय दिनेश, रामप्रताप, हरीओम आदि का कहना है कि 48 घंटे से आवागमन बाधित है। जरूरी काम से वह अस्पताल, बाजार व खेत भी नहीं पहुंच पा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें