जिला नगरीय विकास अभिकरण तमाम योजनाओं से पात्रों को लाभांवित करेगा। भागीदारी किफायती आवास, ऋण आधारित ब्याज सब्सिडी योजना, लाभार्थी आधारित व्यक्तिगत आवास का निर्माण योजना, डीआरडीए द्वारा संचालित की जाएगी। जिला नगरीय विकास अभिकरण के सहायक परियोजना अधिकारी इबरार अहमद ने बताया कि ऋण आधारित ब्याज सब्सिडी
योजना के तहत शहरी क्षेत्र के आर्थिक रूप से कमजोर परिवार और निम्न आय वर्ग के लोगों के लिए आवास निर्माण के लिए बैंक से लिए गए आवास निर्माण ग्रह ऋण के छह लाख रुपये में 6.5 प्रतिशत की दर से ब्याज लगेगा। आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए आवासों के निर्माण के लिए वित्तीय सहायता प्रदान कराई जाएगी। इन आवासों में उपलब्धता बढ़ाने के लिए प्रदेश सरकार अपनी एजेंसियों के साथ भागीदारी से किफायती आवास बनाने की तैयारी कर रही है।