फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: बुंदेली लोक नृत्य और गायन ने सबका मन मोहा

Tue, 12 Aug 2025 12:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
फोटो 11 एमएएचपी 05 परिचय-बेटी हिंदुस्तान की गीत पर प्रस्तुति देतीं छात्राएं। संवाद
विज्ञापन
महोबा। ऐतिहासिक कजली मेले की पहली शाम लोक नृत्य और गायन के नाम रही। स्थानीय और बाहरी कलाकारों ने शानदार प्रस्तुतियों से बुंदेली संस्कृति की झलक बिखेरी। आल्हा गायकों ने वीर आल्हा-ऊदल की 52 गढ़ की लड़ाइयों का वीर रस में वर्णन किया। लखनऊ की सरिता यादव एंड पार्टी ने लोक नृत्य की शानदार प्रस्तुति से सभी का दिल जीत लिया। देर रात तक चले कार्यक्रम को देखने के लिए हजारों की संख्या में मेला प्रेमियों की भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन

महोबा संरक्षण एवं विकास समिति की ओर से आयोजित कजली मेले में सात दिन चलने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ रविवार की रात जिला पंचायत अध्यक्ष जेपी अनुरागी, भाजपा जिलाध्यक्ष मोहनलाल कुशवाहा व डीएम गजल भारद्वाज ने फीता काटकर किया। संत जोसफ्स स्कूल के बच्चों ने मां चंद्रिका वंदना पेश की। इसके बाद संगीता तिवारी ने लोक गायन पेश किया। लखनऊ से आए ज्ञानेश्वर ज्ञानी ने मन-मन में राम की शानदार प्रस्तुति दी। कलाकारों ने केवट संवाद की लीला का शानदार मंचन किया। इसके बाद आल्हा गायक उमाशंकर सेन व बृजेंद्र कुमार ने वीर रस में आल्हा-ऊदल की वीरता का बखान किया।
लखनऊ से आईं सरिता यादव एंड पार्टी ने लोक नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी। पिया मेहंदी लिया दे मोतीझील से गीत पर कलाकारों ने लोक नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति दी। जिसे देकर पूरा ग्राउंड तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। गायक हार्दिक ने उनकी ही कृपा से एकदम मस्त जिंदगी है गीत पेश कर आवाज का जादू बिखेरा। स्वरांजलि ग्रुप की कविता पौडवाल ने धार्मिक भजनों से सभी का दिल जीत लिया। उन्होंने तूने मुझे बुलाया शेरावालिए व छोटी-छोटी गइयां छोटे-छोटे ग्वाल जैसे गीतों से शमां बांधा। रामसेवक तिवारी एंड पार्टी के कलाकारों ने माड़ौ गढ़ की लड़ाई का मंचन किया। मंचन में दिखाया गया कि आल्हा-ऊदल, ताला सैय्यद, मलखान और ढेवा ने माड़ौ गढ़ पर चढ़ाई कर विजय प्राप्त की। इस मौके पर पालिका चेयरमैन संतोष चौरसिया, एसपी प्रबल प्रताप सिंह, सीडीओ बलराम कुमार के अलावा भारी संख्या में मेला प्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें