फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

49965.33 लाख खर्च कर 218 गांव की बुझेगी प्यास

Wed, 19 Apr 2017 10:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
खटीमा में वन्य जंतुओं के पानी पीने के लिए वन विभाग द्वारा पानी से भरे गए वाटर होल - फोटो : अमर उनाला
विज्ञापन
जिले के ग्रामीण अंचलों में पानी की व्यवस्था को लेकर आठ ग्राम समूह पेयजल योजनाएं जल्द ही शुरू की जाएगी। जल निगम ने 49965.33 लाख की योजनाओं का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया है।
विज्ञापन



उटिया ग्राम सूमह पेयजल योजना के तहत 18 गांवों में पाइप लाइन बिछाकर ग्रामीणों को पानी की व्यवस्था कराई जाएगी। इसके लिए चंद्रावल बांध से पानी की आपूर्ति होगी। शिवहार ग्राम समूह पेयजल योजना 5051.07 लाख रुपये की लागत से शिवहार ग्राम समूह पेयजल योजना के तहत 26 गांव को पानी की आपूर्ति कराई जाएगी। 7627.66 लाख रुपये की लागत से ननौरा ग्राम समूह पेयजल योजना के तहत 34 गांव में पानी भेजा जाएगा।


जल निगम के अधिशासी अभियंता जेपी सिंह ने बताया कि 6099.61 लाख रुपये की लागत से 13 गांव के लिए सलारपुर ग्राम समूह पेयजल योजना आरंभ की जाएगी। 7234.30 लाख रुपये की लागत से 35 गांव में तेलीपहाड़ी ग्राम समूह पेयजल योजना के तहत पानी भेजा जाएगा।
विज्ञापन


4080.29 लाख रुपये की लागत से बरखेड़ा ग्राम समूह पेयजल योजना शुरू कराई जाएगी। इससे 25 गांवों को पानी मिलेगा। 14465.59 रुपये की लागत से बनाई जा रही गोरखाधूमगिरि पेयजल योजना से 47 गांवों को पानी पिलाया जाएगा। इसी तरह 4270.00 लाख रुपये की लागत से 22 में पानी भेजने के लिए जैतपुर ग्राम समूह पेयजल योजना आरंभ कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें