फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: 13 घंटे देर से आई बुंदेलखंड एक्सप्रेस, उमड़ी भीड़

Wed, 26 Feb 2025 12:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
स्टेशन पर बुंदेलखंड एक्सप्रेस ट्रेन आते ही बोगियों में सवार होने को जुटी भीड़। संवाद - फोटो : स्टेशन पर बुंदेलखंड एक्सप्रेस ट्रेन आते ही बोगियों में सवार होने को जुटी भीड़। संवाद
विज्ञापन
महोबा। महाशिवरात्रि पर अमृत स्नान के लिए प्रयागराज जाने को श्रद्धालुओं का रेला उमड़ पड़ा। रेलवे स्टेशन और रोडवेज बस स्टैंड में यात्रियों की भीड़ रही।
विज्ञापन

बुंदेलखंड एक्सप्रेस ट्रेन रेलवे स्टेशन महोबा में 13 घंटे देरी से आई। इससे प्रयागराज जाने के लिए ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्री परेशान रहे। झांसी रेलवे मंडल की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सात मेला स्पेशल ट्रेनें चलाई गईं लेकिन वह भी कम पड़ गईं।
ट्रेनों में जगह न होने से कुछ यात्री नहीं चढ़ सके। अधिकांश यात्रियों ने धक्का-मुक्की के बीच ट्रेन में सवार होकर खड़े-खड़े सफर तय किया।
महाकुंभ में अंतिम शाही स्नान कर हर कोई पुण्य फल कमाने के लिए आतुर नजर आया। यही, वजह है कि सोमवार की रात से ही लोग परिवार समेत रेलवे स्टेशन पहुंचे। रात 12.30 बजे महोबा स्टेशन पर आने पर बुंदेलखंड एक्सप्रेस ट्रेन मंगलवार की दोपहर डेढ़ बजे के बाद आई।
विज्ञापन

ट्रेन में यात्रा करने वाले लोग 13 घंटे तक स्टेशन पर इंतजार करते रहे। इससे उन्हें दिक्कत का सामना करना पड़ा। धक्का-मुक्की के बीच कुछ यात्री सिर पर सामान रखकर बोगी में चढ़ने की जद्दोजहद करते नजर आए।
ऐसा ही हाल रोडवेज बस स्टैंड का रहा। महोबा डिपो की 47 बसें प्रयागराज भेजी गईं। बस आते ही दो मिनट के अंदर पूरी बस खचाखच भरी नजर आई। अधिकांश बसें प्रयागराज चली जाने से कानपुर, बांदा, मथुरा, दिल्ली आदि रूटों पर जाने वाले यात्री परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें