फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: गांवों में सर्वे कर छात्राओं ने जगाई शिक्षा की अलख

Wed, 26 Feb 2025 12:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। वीरभूमि राजकीय महाविद्यालय की एनएसएस की चारों इकाइयों के विशेष शिविर के दूसरे दिन छात्र-छात्राओं ने श्रमदान किया। इसके साथ ही सिजहरी गांव में सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन व साक्षरता पर सर्वे किया गया। इस दौरान छात्राओं ने बेटियों को बेटों के समान बेहतर शिक्षा दिलाने को प्रेरित किया।
विज्ञापन

शिविर में मुख्य अतिथि उप कृषि निदेशक डॉ. अभय कुमार सिंह यादव ने कहा कि कृषि की नवीन तकनीक से महोबा दलहन व तिलहन का हब बनने वाला है। उन्होंने कम पानी में बेहतर सिंचाई के तरीके बताए।
मां बड़ी चंद्रिका देवी ट्रस्ट के न्यासी व अध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने महाकुंभ के वैज्ञानिक महत्व को बताया। ग्रामोन्नति संस्थान की कल्पना खरे ने कहा कि समाज सेवा व्यक्तिगत पहचान देती है।
विज्ञापन

इस दौरान एएसएस के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. संतोष पांडेय, डॉ. मधुबाला सरोजिनी, डॉ. राम बिहारी पांडे, डॉ. अनुराग सिंह, डॉ. अरविंद कुमार, डॉ. महेंद्र सिंह, शैलेष तिवारी, विशाल सिंह, हेमलता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें