फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: बुंदेली लोक संगीत के कलाकारों को मिलेगा मंच

Wed, 01 Jan 2025 11:20 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। प्रदेश के संस्कृति विभाग की ओर से हमारी संस्कृति हमारी पहचान के तहत जिले में विभिन्न प्रतियोगिताएं होंगी। ऐसे कलाकार जो शास्त्रीय, लोक संगीत और लोकनाट्य में पारंगत हो, उन्हें योग्यता अनुसार मंच मिलेगा।
विज्ञापन

जिला पर्यटन अधिकारी चित्रगुप्त श्रीवास्तव ने बताया कि कलाकारों को प्रोत्साहित व समृद्ध करने के लिए दो से पांच जनवरी तक तहसील स्तर पर प्रतियोगिताएं होंगी। विजेता कलाकार जनपद मुख्यालय में सात और आठ जनवरी को प्रतिभाग करेंगे। इसके बाद कलाकारों को मंडल व प्रदेश में हुनर दिखाने का मौका मिलेगा।
प्रतियोगिता में विभिन्न विधाओं के कलाकार जैसे कथक, भरतनाट्यम, ओडिसी, ठुमरी, दादरा, चैती चैता में प्रतिभाग कर सकते हैं। इसी तरह लोकनृत्य में कजरी, राई, आल्हा गायन, सोहर, लोकगीत, सुगम संगीत, लोक नाटक आदि शामिल हैं।
विज्ञापन

वादन में बांसुरी, हारमोनियम, गिटार, सारंगी, वीणा वादन आदि में अपना हुनर दिखा सकते हैं। प्रतिभाग करने के लिए कलाकारों को उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग के पोर्टल पर अपना पंजीयन कराना होगा। इन प्रतियोगिताओं में चयनित कलाकारों को विभिन्न अवसरों पर जनपद में होने वाले कार्यक्रमों में मंच प्रदान करने का भी मौका दिया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें