फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुंदेली समाज ने की स्वच्छता बैंक की स्थापना

Sun, 14 Feb 2016 11:17 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
रोटी बैंक के बाद अब बुंदेली समाज ने वेलेंटाइन डे पर अनूठे स्वच्छता बैंक की स्थापना कर लोगों को गुलाब का फूल और स्वच्छता बाक्स भेंटकर सफाई से प्यार करने का संदेश दिया। ऊदल चौक पर मौजूद दुकानदारों का स्वच्छता बैंक में खाता खोलकर उन्हें स्वच्छता बाक्स देकर सड़क पर गंदगी न फेंकने की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन


 
बुंदेली समाज के संयोजक तारा पाटकार ने बताया कि स्वच्छता बैंक में रविवार को 101 खाते खोले गए, जहां पर सभी लोगों को गुलाब का फूल भेंटकर एक कूड़ा डालने के लिए बाक्स दिया गया।


बुंदेली समाज के महामंत्री अजय बरसैइया ने बताया कि इस अभियान का समर्थन नगर पालिका परिषद ने किया। प्रभारी अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार राय ने मुख्य बाजार में दिन में वाहन चलाकर कूड़ा उठवाया।
विज्ञापन

अधिवक्ता अरुण चतुर्वेदी ने कहा कि स्वच्छता बैंक का केंद्र बिंदु ऊदल चौक क्षेत्र रहा, जहां सभी दु

कानदारों के खाते खोलने का काम किया गया। इसके बाद सभी वार्डो तक स्वच्छता अभियान का संदेश पहुंचाया जाएगा। अधिवक्ता समिति के पूर्व अध्यक्ष सुख नंदन सिंह यादव ने कहा कि नगर के सभी 25 वार्डों में स्वच्छता अभियान की शुरूआत कराकर लोगों को जागरूक किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें