फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोबाः अवैध निर्माण पर बुलडोजर गरजा, ढहाया अतिक्रमण

विज्ञापन
हाइवे में अफसरों की मौजूदगी में अवैध निर्माण ढ़हाती जेसीबी मशीन - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
कुलपहाड (महोबा)। झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग के तीन वर्षों से लंबित पड़े चौड़ीकरण के कार्य को शुरू करने की कवायद तेज हो गई है। कुलपहाड़ कस्बे में अधिकांश लोगों के मकान सड़क किनारे बने है। जिला प्रशासन व एनएचआई के अधिकारियों ने हाईवे चौड़ीकरण में बाधक बन रहे अवैध निर्माण को ढहाने की प्रकिया शुरू कर दी है। बुधवार को हाइवे पर बने अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चलाकर गिरा दिया गया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि कुलपहाड नगर से गुजर रहे राष्ट्रीय राजमार्ग के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण को लेकर चार माह पूर्व कब्जाधारकों को नोटिस जारी किया गया था, लेकिन कोरोना महामारी के चलते नगर में अवैध कब्जों को हटाने की प्रक्रिया रोक दी गई थी। दो दिन पहले एनएचआई के अभियंताओं ने कब्जाधारकों को 48 घंटे में अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे।
गुरुवार को उपजिलाधिकारी मोहम्मद उवैस, पुलिस क्षेत्राधिकारी अवध सिंह, एनएचआई के अभियंता व कर्मचारियों के साथ बुलडोजर लेकर राठ रोड पर टौरियापुरा पहुंचे। वहां अवैध निर्माण को गिराना शुरू किया तो कब्जाधारकों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

इस दौरान अधिकारियों ने लोगों से कहा है कि वह स्वत: अवैध निर्माण गिरा दें, अन्यथा मजबूरन प्रशासन को हस्तक्षेप करना पडेगा। हाईवे पर राठ रोड पर गैस एजेंसी गोदाम से लेकर पीताम्बरा गार्डन तक सड़क के मध्य में डिवाइडर से बायें व दायें 11-11 मीटर चौड़ी सीसी रोड का निर्माण कराया जाना है।
साथ ही नाली निर्माण व बिजली के खंभों को नए सिरे से पुनर्स्थापित किया जाएगा। लॉकडाउन के चलते पांच माह से रोजगार से हाथ धो बैठे लोगों के समक्ष अपने घर व दुकानों को ढहाने का फरमान उनके लिए नई आपदा की तरह है। वर्षों से सड़क किनारे मकान बनाकर रहने वाले लोग परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें