फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: 58.47 करोड़ का बजट स्वीकृत, तेजी से होंगे विकास कार्य

Sat, 06 Jan 2024 11:35 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। जिला पंचायत की सदन की बैठक शनिवार को जिला पंचायत अध्यक्ष जयप्रकाश अनुरागी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इस दौरान वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए 58.47 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया गया। साथ ही सदस्यों की ओर से प्रस्ताव लिए गए। अब ग्रामीण क्षेत्रों में विकास का पहिया तेजी से घूमेगा।
विज्ञापन

सदन की बैठक के दौरान जिले में विभिन्न विभागों की ओर से संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही पिछली बैठक की जानकारी सभी के सामने रखी गई। विकास कार्यों के लिए 58.47 करोड़ रुपये का बजट अनुमोदित किया गया जबकि आगामी वित्तीय वर्ष 2024-25 का मूल बजट 54.53 करोड़ रुपये का सदन की ओर से अनुमोदन किया गया। वित्तीय वर्ष 2023-24 की निर्माण कार्ययोजनाओं व 2024-25 में प्रस्तावित कार्ययोजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई।
इस मौके पर सदस्यों की ओर से प्रस्ताव प्राप्त कर उसे पारित किया गया। सदन की ओर से अन्य प्रस्ताव पारित किए गए। जिला पंचायत अध्यक्ष ने बताया कि स्वीकृत बजट से ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्य कराए जाएंगे। इस मौके पर सीडीओ चित्रसेन सिंह, अपर मुख्य अधिकारी अमित प्रताप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें