फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: बीयू ने फिर बढ़ाई द्वितीय सेमेस्टर के परीक्षा आवेदन की तिथि

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। बुंदेलखंड विवि परिसर व इससे संबद्ध कॉलेजों के स्नातक और स्नातकोत्तर द्वितीय सेमेस्टर के परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल तक बढ़ा दी गई है। परीक्षा नियंत्रक का दावा है कि अब फार्म भरने की तिथि नहीं बढ़ेगी। माह मई के द्वितीय सप्ताह से परीक्षा होगी।
विज्ञापन


जनपद के 23 निजी व चार राजकीय महाविद्यालय बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी से संबद्ध हैं। बीए, बीएससी, बीकॉम, बीएससी (गृहविज्ञान), एमए, एमकॉम, एमएससी, बीटेक, बीए ऑनर्स, बीएससी ऑनर्स, बीबीए, बीफार्मा, बीपीएड, एलएलबी, बीएससी कृषि आदि कक्षाओं की द्वितीय सेमेस्टर परीक्षा के आवेदन की तिथि 26 अप्रैल निर्धारित की गई थी।
इसके बाद इसे बढ़ाकर 28 अप्रैल कर दिया गया था। इसके बाद भी तमाम छात्र आवेदन नहीं कर सके। ऐसे में छात्रों की मांग पर परीक्षा नियंत्रक ने कुलपति के सामने अंतिम तिथि बढ़ाने का प्रस्ताव रखा जो अनुमोदित हो गया। परीक्षा नियंत्रक राजबहादुर ने बताया कि अब 30 अप्रैल तक फार्म भरे जाएंगे। तीन-चार मई तक परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया जाएगा। परीक्षाएं 10 से 15 मई के बीच में शुरू होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें