फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा सरकार में भ्रष्टाचार और गुंडाराज कायम-साध्वी निरंजन

Sat, 01 Oct 2016 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
विज्ञापन
बोलती केंद्रीय मंत्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि सपा सरकार में भ्रष्टाचार और गुंडाराज चरम पर है। सरकार पहले भ्रष्ट मंत्रियों को बाहर निकालती है, बाद में शामिल कर लेती है। केंद्रीय मंत्री शनिवार को सिद्धगोपाल रिछारिया इंटर कालेज बेलाताल में आयोजित सभा में बोल रहीं थी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देकर
विज्ञापन


अपना सीना 56 इंच का होने के प्रमाण दे दिए हैं। देश की सेना ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकवादियों को मारा है। अब पाकिस्तान कभी भी सीज फायरिंग जैसी हरकत नहीं करेगा।
सभा में उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने दशकों तक देश में राज किया लेकिन, राहुल गांधी को किसानों की याद नहीं आई। भाजपा सरकार के शासन में उन्हें किसानों की याद आ रही है और
विज्ञापन


जगह जगह खाट सभा करके किसानों की कर्ज माफी का ऐलान कर रहे हैं। उधर, उन्होंने कहा कि केंद्र बेतवा गठजोड़ का प्रोजेक्ट तैयार हो चुका है। लेकिन प्रदेश सरकार जमीन नहीं दे रही है। जिससे यह प्रोजेक्ट चालू नहीं हो पा रहा है।  कहा कि बुंदेलखंड में 10 साल में अंधाधुंध खनन हुआ है। जिससे नदियों की बालू खाली हो गई। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा विकास

का पैसा सैफई में खर्च कर रही है। वहीं, मायावती ने जनता की गाड़ी कमाई का पैसा हाथी पर बर्बाद किया था। हमीरपुर महोबा के सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल ने कहा कि बेलाताल के वर्षों पुराने खादी उद्योग को पुन: जीवित करने के लिए केंद्र सरकार से बात की जाएगी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह सेंगर, पूर्व अध्यक्ष चक्रपाणि त्रिपाठी, डा. कमलेश सक्सेना, जिले

के प्रभारी रामकिशोर साहू सहित तमाम वक्ताओं ने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर नगर पालिका चेयरमैन पुष्पा अनुरागी, माधुरी श्रीवास, निधि त्रिपाठी, जिलामंत्री संदीप शुक्ला, संतोष चौरसिया, उमाशंकर मिश्रा आदि कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री को पुष्प भेंट कर और माल्यार्पण कर सम्मानित किया।
-
प्रधानमंत्री से करेंगे बुंदेलखंड बिग्रेड के गठन की मांग
सभा के दौरान कार्यक्रम संयोजक हमीरपुर महोबा के पूर्व सांसद गंगाचरन राजपूत ने कहा कि आजादी की लड़ाई में बुंदेलखंड के लोगाें ने भी अपनी कुर्बानी दी है। कहा कि बुंदेलखंड बिग्रेड का गठन कराने की प्रधानमंत्री से मांग की जाएगी। बताया कि केंद्र सरकार ने किसानों के लिए 1550 करोड़ रुपये की सूखे में मुआवजा राशि भेजी थी। लेकिन, प्रदेश सरकार ने उस पैसे का अब तक वितरण नहीं कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें