फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानाें के खातों में पहुंचाए राहत राशि

Tue, 26 May 2015 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
नवागंतुक तहसीलदार राजेश गुप्ता ने कुर्सी संभालते ही लेखपालों के साथ बैठक कर अपने कर्तब्यों का निर्वहन ईमानदारी से करने का करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कार्य में किसी प्रकार की  लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी लेखपाल अपने क्षेत्र के गांवाें में सर्वे कर जल्द से जल्द किसानों को राहत राशि उनके खातों में पहुंचाएं।
विज्ञापन

तहसीलदार मंगलवार को तहसील सभागार में लेखपालों की बैठक में बोल रहे थे। उन्हाेंने कहा कि दैवीय आपदा से पीड़ित किसानों के कार्य प्राथमिकता से निपटाना लेखपालों की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि अब तक जिन किसानाें को राहत राशि की चेक नहीं दी गई है, उनसे बैंक पासबुक व अन्य कागजात लेकर जल्द से जल्द उनके खातों में राहत राशि की रकम पहुंचा दी जाए। जिससे किसानाें को तहसील के चक्कर न लगाने पड़ें । उन्हाेंने कहा कि तहसील में आनेवाले प्रत्येक व्यक्ति का कार्य जल्द से जल्द निपटाया जाएगा। कार्य में किसी भी प्रकार का टाल मटोल बार्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने लेखपालों को कहा कि लेखपाल अपने कार्यों का निष्पादन तय समय सीमा के अंदर करें। जिससे लोगाें में लेखपालों की अच्छी छवि बनाई जा सके। इस मौके पर नायब तहसीलदार कर्मवीर सिंह, लेखपाल देवकीनंदन अग्निहोत्री, मोहम्मद यूसुफ, सूर्यप्रकाश, बदलू प्रसाद सहित तमाम लेखपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें