फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: चटख धूप और गर्म हवा ने बढ़ाया गर्मी का सितम

विज्ञापन
फोटो 07 एमएएचपी 15 परिचय-शहर के मुख्य मार्ग से तेज धूप से बचाव कर निकलतीं युवतियां। संवाद
विज्ञापन
महोबा। बुंदेलखंड की पठारी धरती पर गर्मी का सितम बढ़ता जा रहा है। रविवार को चिलचिलाती धूप व उमस ने लोगों को बेहाल किया। अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम 32 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं आर्द्रता 22 फीसदी और हवाओं की रफ्तार 11 किमी प्रतिघंटा दर्ज की गई। दिनभर बादलों की आवाजाही बनी रही लेकिन इससे राहत मिलने के बजाय उमस और बढ़ गई। दोपहर के समय सड़कें सूनी नजर आईं। लोग जरूरी काम होने पर ही घर से निकले।
विज्ञापन


रविवार को सुबह के समय आसमान में बादलों की आवाजाही हुई। हालांकि आठ बजे के बाद धूप निकल आई। दोपहर में गर्म हवा ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दीं। ग्रामीण क्षेत्रों में खेतों में काम करने वाले किसानों व श्रमिकों को गर्मी का सबसे अधिक सामना करना पड़ा। शहर के मुख्य बाजार में दुकान चलाने वाले राजेश कुमार ने बताया कि सुबह से ही गर्मी इतनी अधिक रही कि घर से निकलना मुश्किल हो गया। व्यवसायी रोहित ने कहा कि दिनभर काम करना कठिन रहा।

थोड़ी देर धूप में रहने पर ही शरीर थकने लगता है। उधर कृषि विज्ञान केंद्र बेलाताल के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. रजनीश मिश्रा का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक गर्मी व उमस का यही दौर जारी रह सकता है। कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना भी बन रही है।
विज्ञापन



स्वास्थ्य के प्रति रहें सजग

जिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. शाजी रहील ने लोगों को दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने की सलाह दी है। कहा कि पर्याप्त मात्रा में पानी, ओआरएस, नींबू पानी और अन्य तरल पदार्थ का सेवन करें। बच्चों, बुजुर्गों व बीमार लोगों का विशेष ध्यान रखें। धूप में निकलते समय सिर ढकें और हल्के सूती कपड़ों का उपयोग करें ताकि लू व डिहाइड्रेशन से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें