फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब पाटने से घरों में घुसा पानी

Mon, 04 Jul 2016 10:46 PM IST
अमर उजाला महोबा
विज्ञापन
सड़क और घरों में भरा पानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 जिले में सीएम के ड्रीम प्रोजेक्ट के तहत जहां तालाबों की खुदाई कराई जा रही है। वहीं भूमाफियाओं के तालाब पाट देने से जल की निकासी नहीं हो सकी और घरों में भी पानी भर गया। इतना ही नहीं स्कूल में पानी भरने से छुट्टी करनी पड़ी। कहीं जलभराव से आवागमन ठप रहा तो कहीं लोग घंटों मशक्कत कर घरों से पानी निकालने में जुटे रहे।
विज्ञापन


कस्बे के मोहल्ला तिवारीपुरा में बस्ती के बीचों बीच बने तालाब को भू माफियाओं ने पाट दिया है। जिससे बारिश के पानी की निकासी नहीं हो सकी और पानी घरों में भर गया। इतना ही नहीं जीआईसी स्कूल में पानी भर जाने से छात्र-छात्राओं की छुट्टी करनी पड़ी। वहीं श्रीनगर कस्बे में डेढ़ घंटे हुई तेज बारिश से कई मार्गों में पानी भर जाने से आवागमन ठप हो गया। कस्बे के पशु बाजार के पास बने तालाब को भूमाफियाओं ने पाट दिया है। जिससे तिवारीपुरा के साथ आसपास की बस्ती का पानी तालाब में न जाकर घरों में भर रहा है। इससे मनोज जोशी, कैलाश जोशी, निर्दोष प्रजापति, पंकज कुमार, रामनरेश, बन्नी सेन, पवन सोनी सहित कई ग्रामीण घंटों मकान में भरा पानी निकालते रहे।

घरों में पानी भरने से गृहस्थी का सामान भी बर्बाद हो गया। उधर श्रीनगर प्रतिनिधि के अनुसार सोमवार सुबह सात बजे से डेढ़ घंटा हुई झमाझम बारिश के चलते बस स्टैंड से बाजार मार्ग तक सड़क दलदल युक्त हो गई। बेलाताल रोड से श्रीनगर कस्बे के अंदर वाले मार्ग पर पानी भर गया। बिलरही रोड से भैरोगंज मोहल्ले तक मार्ग के दोनों तरफ तालाब खुदाई की मिट्टी पड़ी होने से बारिश में मार्ग कीचड़युक्त हो गया। जिससे घंटों यातायात बाधित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें