फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताला तोड़कर हजारों का माल पार

Sat, 28 Jan 2017 11:10 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला महोबा
विज्ञापन
चोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के ग्राम महुआबांध में बदमाशों ने एक घर का ताला तोड़कर हजारों रुपये की संपत्ति चोरी कर ली। पीड़ित गृहस्वामी ने घटना की तहरीर थाना अजनर में दे दी है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने शंका के आधार पर पड़ोसियों के घर की तलाशी ली जहां चोरी का माल बरामद हो गया।
विज्ञापन


  ग्राम महुआबांध निवासी ठाकुरदास परिवार सहित घर में ताला डालकर खेतों में फसल की रखवाली कर रहे थे। तभी बदमाशों ने रात में ताला तोड़कर घर में रखे 40 हजार के जेवरात और 20 हजार रुपये गृहस्थी का सामान व अन्य सामान चोरी कर लिए। घटना के अगले दिन सुबह पड़ोसियों ने चोरी की जानकारी पीड़ित को दी।   गृहस्वामी ने घर पर जेवरात और सामान नदारत देखा तो उसके होश उड़ गए।
    पीड़ित ठाकुरदास ने घटना की तहरीर थाना अजनर में दी। साथ ही पड़ोसियों पर शंका भी जताई। शक के आधार पर अजनर पुलिस ने अरविंद और चंद्रभान के घर पर तलाशी ली जहां से चोरी का सामान, एक तमंचा और कारतूस भी बरामद किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें