फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों में आज से वितरित होंगी पुस्तकें

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। परिषदीय विद्यालयों में बच्चों को पाठ्य पुस्तकों का इंतजार खत्म होने वाला है। पाठ्य पुस्तकों को विद्यालयों तक पहुंचाने का काम शुरू कर दिया गया है। मंगलवार से पाठ्य पुस्तकों का वितरण शुरू हो जाएगा। जिले में कुल सात लाख 23 हजार पाठ्य पुस्तकों का वितरण किया जाना है। जनपद में 61 में से 51 प्रकार की पाठ्य पुस्तकें जनपद पहुंच चुकी हैं। अब पांच लाख 11 हजार 117 पुस्तकें आ चुकी हैं।
विज्ञापन

जिला समन्वयक सामुदायिक सहभागिता शशांक सचान ने बताया कि परिषदीय विद्यालय में 93 हजार 600 छात्र-छात्राओं को 61 प्रकार की सात लाख से अधिक पुस्तकों का वितरण किया जाना है। मंगलवार से विद्यालयों में पुस्तकों का वितरण प्रारंभ हो जाएगा। विद्यालयों में पाठ्य पुस्तकें पहुंचाई जा रही हैं। जिले में अभी 61 प्रकार में से 51 प्रकार पुस्तकें आ चुकी हैं। शेष ही अन्य पुस्तकें भी जनपद में पहुंच जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें