फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: मछली पकड़ने के दौरान नदी में बहे युवक का 24 घंटे बाद मिला शव

Wed, 01 Oct 2025 11:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर (महोबा)। यूपी-एमपी की सीमा से निकली उर्मिल नदी में मछली पकड़ने के दौरान दो युवक पानी में तेज बहाव में बह गए। एक युवक ने किसी तरह बाहर निकल अपनी जान बचा ली जबकि दूसरे का शव 24 घंटे बाद घटनास्थल से सात किमी दूर ज्योरइया घाट के पास से बरामद किया गया।
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के जनपद छतरपुर के झींझन गांव निवासी नरेंद्र रैकवार (35) अपने साथी करन सिंह (23) के साथ मंगलवार की शाम करीब पांच बजे उर्मिल नदी के रपटे पर मछली पकड़ने गया था। कैमाहा के पास से निकली नदी में मछली पकड़ने के दौरान बारिश शुरू हो गई। इससे नदी में पानी का बहाव तेज हो गया। तभी दोनोंं युवक बह गए। करन सिंह किसी तरह तैरकर बाहर निकल आया जबकि नरेंद्र तेज बहाव में बह गया। सूचना पर यूपी-एमपी की पुलिस मौके पर पहुंची और तलाश शुरू कराई। स्टीमर व गोताखोरोंं की मदद से 24 घंटे बाद बुधवार की शाम करीब पांच बजे करन का शव घटनास्थल से सात किमी दूर ज्योरइया घाट से बरामद किया गया। थानाध्यक्ष जयचंद्र सिंह का कहना है कि नदी में बहे युवक के शव को बरामद कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें