फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: तालाब में डूबे युवक का छह घंटे बाद मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। शहर के ऐतिहासिक मदन सागर तालाब में डूबे युवक का शव छह घंटे बाद खोज लिया गया। युवक दोस्तों संग घूमने गया था। इसी दाैरान वह पुल से नीचे गिरकर तालाब में डूब गया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

मोहल्ला सत्तीपुरा निवासी चंद्रपाल साहू (32) शहर के चरखारी बाईपास स्थित नवीन गल्ला मंडी में पिता के साथ आढ़त में बैठता था। बुधवार की शाम करीब पांच बजे वह पांच दोस्तों के साथ मदन सागर तालाब घूमने गया था। इसी दाैरान मां चंद्रिका मंदिर को छोटी चंद्रिका मंदिर से जोड़ने वाले पुल से वह तालाब में गिर गया था। दोस्तों ने सूचना परिजन व पुलिस को दी। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों को बुलाकर रेस्क्यू चलाया। छह घंटे की मशक्कत के बाद 11 बजे युवक का शव बरामद हुआ।
घटना से पिता घनश्याम साहू, मां श्यामदेवी, छोटे भाई संजय, पत्नी रीता, बेटी पारुल और पीहू रो-रोकर बेहाल हैं। कोतवाली प्रभारी मनीष कुमार पांडेय का कहना है कि रेस्क्यू कराकर युवक के शव को बरामद किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें