फोटो 09 एमएएचपी 02 परिचय-प्रभाकर कुशवाहा (फाइल फोटो)। स्रोत: परिजन
-हाथ पर नाम देखकर परिजनों ने की पहचान
फोटो 09 एमएएचपी 02 परिचय-प्रभाकर कुशवाहा (फाइल फोटो)। स्रोत: परिजन
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर (महोबा)। कस्बा श्रीनगर के मोहल्ला दाऊपुरा से दो दिन से लापता युवक का शव बृहस्पतिवार की रात हाईवे किनारे पोखर में पड़ा मिला। पुलिस ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद शव को पोखर से बाहर निकलवाया। हाथ पर नाम देखकर परिजनों ने युवक की पहचान की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मोहल्ला दाऊपुरा निवासी प्रभाकर कुशवाहा (37) ट्रक चालक था। मंगलवार की दोपहर करीब तीन बजे वह अचानक लापता हो गए थे। परिजनों ने रिश्तेदारियों व गांव में उनकी तलाश की लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद पत्नी पुष्पा ने बृहस्पतिवार को श्रीनगर थाने में पति की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। देर शाम फोरलेन निर्माण कंपनी के एक इंजीनियर को कानपुर-सागर हाईवे किनारे स्थित पोखर में युवक का शव दिखाई दिया। जिस पर उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी।
श्रीनगर पुलिस ने मौके पर पहुंची करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद शव को बाहर निकलवाया और पहचान के लिए परिजनों को बुलाया। परिजनों ने युवक के हाथ पर प्रभाकर नाम लिखा देखकर उसकी पहचान की। घटनास्थल पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने आसपास से साक्ष्य एकत्र किए। प्रभाकर की मौत से पत्नी पुष्पा, बेटा व बेटी रो-रोकर बेहाल है। उधर, थानाध्यक्ष सुभाष चंद्र ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवक की मौत के सही कारण स्पष्ट हो सकेंगे।