फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: नदी में बहे दूसरे युवक का 23 घंटे बाद मिला शव

Mon, 03 Nov 2025 12:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
खरेला (महोबा)। थाना खरेला के ऐंचाना गांव में चेकडैम में नहाते समय सीहू नदी में बहे दूसरे युवक का भी 23 घंटे बाद शव मिल गया। घटनास्थल से 100 मीटर दूर युवक का शव झाड़ियों में फंसा मिला। गोताखोरोंं की मदद से शव को बाहर निकाला गया। नहाते समय डूबे दोनों युवकों की मौत होने से गांव में मातम का माहौल है।
विज्ञापन

ऐंचाना गांव निवासी सुरेश कुशवाहा (23) अपने साथी प्रेमनारायण (25) के साथ शनिवार की दोपहर 12 बजे चेकडैम में नहाने गए थे। नहाते समय चेकडैम के ऊपर से बह रहे पानी में दोनों युवक नदी में बह गए थे। सुरेश का शव दो घंटे बाद गोताखोरों ढूंढ निकाला। लेकिन प्रेमनारायण का कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने गोताखोरों को बुलाकर तलाश शुरू कराई। 23 घंटे बाद रविवार की सुबह करीब 11 बजे प्रेमनारायण का शव चेकडैम से 100 मीटर दूर नदी किनारे झाड़ियों में फंसा मिला। मौके पर मौजूद नायब तहसीलदार हेमकांत त्रिपाठी व थानाध्यक्ष सुषमा चौधरी ने गोताखोरों से शव को बाहर निकलवाया। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें