श्रीनगर (महोबा)। थाना क्षेत्र के पवा गांव में सोमवार की सुबह खेत पर पेड़ से युवक का शव लटकता मिला। युवक रविवार की रात मूंगफली की फसल की मड़ाई कराने खेत पर गया था। बाद में वह घर नहीं लौटा। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
पवा निवासी शंकर राजपूत (38) रात को खेत गया था। सुबह खेत की ओर जा रहे ग्रामीणों ने उसका शव पेड़ से लटका देखा। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उसकी पहचान की। चचेरे भाई दिलीप कुमार ने पुलिस को सूचना दी। बताया कि घर पर किसी प्रकार का कोई विवाद नहीं हुआ। भाई ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया, यह किसी की समझ नहीं आ रहा है। घटना से दो बेटियां व एक बेटा रो-रोकर बेहाल है। उधर, थानाध्यक्ष श्रीनगर सुभाषचंद्र का कहना है कि आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)