फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई हाईस्कूल में शाजली 96.80 फीसदी अंकों के साथ बनी टॉपर

विज्ञापन
महोबा टॉपर शाजली को मिठाई खिलाते पिता - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
महोबा। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) हाईस्कूल का बुधवार को परीक्षा परिणाम आते ही विद्यार्थियों में जश्न का माहौल दिखाई दिया। इस दफा हाईस्कूल परीक्षा में छात्राओं ने बाजी मारते हुए छात्रों को पीछे छोड़ा। टॉप-05 में भी छात्राओं का दबदबा रहा। जिले के स्कूलों का शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम रहा। हाईस्कूल की परीक्षा में ज्ञानस्थली पब्लिक स्कूल की शाजली फातिमा ने 96.80 फीसदी अंकों के साथ जिला टॉप किया।
विज्ञापन

हाईस्कूल परीक्षा का दोपहर करीब एक बजे परिणाम आते ही विद्यार्थी लैपटॉप, मोबाइल और कैफों में परिणाम जानने को जुट गए। पहली बार जिले का 100 प्रतिशत परीक्षा परिणाम रहा। छात्र-छात्राओं ने जश्न मनाकर एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां मनाई।
ज्ञानस्थली पब्लिक स्कूल की छात्रा शाजली फातिमा ने 96.80 प्रतिशत, संत जोसफ्स स्कूल की अपूर्वा सोनी ने 95.80 फीसद, ज्ञानस्थली पब्लिक स्कूल के अक्षित बंसल ने 95.6, संत जोसफ्स स्कूल की आयुषी राजपूत ने 95.6, और ज्ञानस्थली की शबी खान ने 95.2 फीसदी अंक पाकर जिले का नाम रोशन किया। मेधावी छात्र-छात्राओं में खुशी का माहौल दिखाई दिया। माता-पिता और परिजनों ने बच्चों को मिठाई खिलाकर खुशियां मनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें