जिलाधिकारी वीरेश्वर सिंह ने बोर्ड परीक्षा नकल विहीन
संपन्न कराने के निर्देश देकर मोबाइल ले जाने पर रोक लगा दी। साथ ही
परीक्षार्थी के पास मोबाइल होने पर कार्रवाई को कहा। कहा कि छात्र-छात्राएं
परीक्षा दौरान प्रवेश पत्र के साथ-साथ पंजीकरण कार्ड भी साथ लाएं।
सोमवार
को कलेक्ट्रेट सभागार में बोर्ड परीक्षा के संबंध में हुई बैठक में
जिलाधिकारी ने कहा कि तीन सचल दल बनाए गए हैं। जो परीक्षा केंद्राें का
समय-समय पर निरीक्षण करेंगे। कहा कि नकल विहीन परीक्षा संपन्न कराई जाएंगी।
परीक्षा के दौरान कड़ी चौकसी बरते जाने के निर्देश दिए गए।
बैठक
में उप जिलाधिकारियाें, पुलिस उपाधीक्षकाें, तहसीलदाराें को भी अपने-अपने
क्षेत्र में परीक्षा केंद्राें का भ्रमण कर जायजा लेने को कहा गया। जिससे
किसी भी कीमत पर नकल विहीन परीक्षा संपन्न कराई जा सके। जिला विद्यालय
निरीक्षक मंशाराम पटेल ने बताया कि बोर्ड परीक्षा संपन्न कराने की सारी
तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
माध्यमिक विद्यालयों के अलावा बेसिक
शिक्षा विभाग से टीचराें को लगाया गया है। परीक्षार्थियों की गेट पर चेकिंग
के बाद ही कक्षाें में प्रवेश दिया जाएगा। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक डॉ.
रामयश, खंड शिक्षा अधिकारी कबरई राजेंद्र कुशवाहा, खंड शिक्षा अधिकारी
पनवाड़ी संतोष कुमार वर्मा, एबीएसए चरखारी रमाकांत सहित तमाम परीक्षा
केंद्र प्रभारी मौजूद रहे।