फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी संकट पर सड़क जाम

Fri, 17 Jun 2016 11:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
छतरपुर रोड पर जाम लगाए महिलाएं और पुरुष। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महोबा। जिले में बिजली-पानी संकट पर लोगों में खासा उबाल है। शुक्रवार को शहर में पेयजल आपूर्ति बाधित होने से नाराज महिलाएं और पुरुष सड़क पर उतर आए। छतरपुर रोड पर मोहल्ला नैकानापुरा के पास सड़क पर पानी के ड्रम रख जाम लगा दिया। करीब तीन घंटे तक जाम लगा रहा। नागरिकों ने नायब तहसीलदार की भी एक नहीं सुनी। पिछले कई दिनों से शहर में पेयजल आपूर्ति ठीक नहीं है। सबसे ज्यादा दिक्कत ऊंचाई के इलाके नैकानापुरा और नयापुरा नैकाना में हो रही है। यहां पिछले कई दिनों से पेयजल आपूर्ति बाधित होने से नाराज महिलाओं और पुरुषों ने नैकानापुरा के पास सड़क पर सुबह साढे़ पांच बजे जाम लगा दिया। इससे तमाम वाहन फंस गए। जाम लगने से सबसे ज्यादा दिक्कत कोचिंग जाने वाले छात्र-छात्राओं को उठानी पड़ी।
विज्ञापन


जाम की सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी केपी सिंह और नायब तहसीलदार कर्मवीर सिंह ने मौके पर पहुंचकर नागरिकों को समझाया लेकिन नागरिकों ने एक नहीं मानी और अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।  नायब तहसीलदार ने फोन कर पानी के तीन टैंकर मंगाए। उसके बाद नागरिकों ने जाम खोला। सुबह साढ़े पांच बजे से जाम लगने के बाद साढ़े आठ बजे जाम खोला गया। नायब तहसीलदार का कहना है कि अब नैकानापुरा में  टैंकरों से पानी की आपूर्ति की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें