फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: बीएलओ ने माना गणना प्रपत्र एकत्र करने में हो रही दिक्कत

Thu, 04 Dec 2025 12:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। ब्लॉक कबरई के पवा गांव में एसआईआर कार्य में सहयोग कर रहे शिक्षामित्र की मौत को कार्य के अधिक दबाव से जोड़कर देखा जा रहा है। पवा गांव के बीएलओ बृजेंद्र सिंह ने बताया कि गणना प्रपत्र एकत्र करने में दिक्कत हो रही है। घर-घर जाने पर कई लोग सही जानकारी नहीं दे पाते। महिलाओं के फार्म भरने में सबसे ज्यादा दिक्कत आ रही है। मायके पक्ष की जानकारी में सबसे ज्यादा परेशानी आई। जो लोग इस कार्य में सहयोग कर रहे थे, सभी को यह दिक्कत आई। कई घरों में ताले लगे हैं। पड़ोसियों से सही जानकारी नहीं मिल रही है। प्रतिदिन फार्माें को ऑनलाइन किया जा रहा है। आधे से अधिक कार्य हो चुका है। उन्होंने माना कि कहीं न कहीं काम का दबाव है। शिक्षामित्र शंकरलाल ने हो सकता है काम का दबाव लिया है। शासन-प्रशासन को एसआईआर कार्य में सहयोग कर रहे शिक्षामित्र के परिजनों को आर्थिक सहायता देनी चाहिए।
विज्ञापन



डीएम व बीएसए से आज मिलेगा शिक्षामित्र संघ
महोबा। एसआईआर कार्य में सहयोग कर रहे शिक्षामित्र शंकरलाल की मौत के बाद से शिक्षामित्र संघ में आक्रोश है। शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष विमल त्रिपाठी का कहना है कि जिले के कई शिक्षामित्रों को एसआईआर काम में सहयोग के लिए लगाया गया है। इससे उनका काम बढ़ा है। शंकरलाल की मौत दुखद है। बृहस्पतिवार को संघ के पदाधिकारी जिलाधिकारी और बीएसए से मुलाकात कर मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता दिलाए जाने की मांग करेंगे। यदि कोई कार्रवाई व मदद नहीं होती तो बैठक कर रणनीति बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें