फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधा सैकड़ा गांव में ब्लैक आउट

Sun, 01 Mar 2015 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
 महोबा सब स्टेशन से श्रीनगर व आसपास के गांवाें में बिजली की आपूर्ति की जाती है। लेकिन शनिवार की रात तकरीबन तीन बजे महोबा और श्रीनगर के बीच हाईटेंशन लाइन में खराबी आ जाने के कारण क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बिजली न आने से भंडरा, श्रीनगर टाउन, ननौरा और उर्मिल फीडर से जुड़े श्रीनगर, कैमाहा, भंडरा, सिजवाहा, बिलखी, बरा, सिजहरी, बसौरा, पलका, मिरतला, ननौरा, पिपरामाफ, बिलरही, ढिकवाहा, डिगरिया, सिजरिया, अतरार, उरवारा सहित आधा सैकड़ा गांव देर अंधेरे में डूब गए। फाल्ट तलाशने गए विभाग के कर्मचारी भारी बारिश के चलते पूरे दिन मशक्कत के बाद फाल्ट तलाशने में नकामयाब रहे। बिजली न आने से गावों में खलबली मची हुृई है। बिजली विभाग के अवर अभियंता एमपी सिंह का कहना है कि बारिश के चलते लाइन में फाल्ट आ गया है। मौसम साफ होने के बाद बिजली बहाल की जा सकेगी।
विज्ञापन


पेयजल आपूर्ति रही ठप
देर रात से बिजली की आपूर्ति बाधित होने से पेयजल आपूर्ति भी ठप हो गई। पानी की सप्लाई न होने से ग्रामीणों को खासी दिक्कत का सामना करना पड़ा। बारिश के बीच ग्रामीणों को हैंडपंप और कुआें से पानी लाकर प्यास बुझानी पड़ी। ऊंचाई के इलाकों में हैंडपंप न होने के कारण ग्रामीणों को दूर दराज के हैंडपंपों का सहारा लेना पड़ा। जिससे हैंडपंपों और कुआें पर सारा दिन पानी भरने के लिए लोगों की भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें