फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने ढाई साल में नहीं कराया कोई विकास- संजय सिंह

Wed, 28 Dec 2016 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
विज्ञापन
कार्यक्रम में बोलते राज्यसभा संासद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कांग्रेस के राज्यसभा सांसद व प्रचार अभियान समिति के प्रदेश अध्यक्ष डा. संजय सिंह ने भाजपा, सपा और बसपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने बसपा सुप्रीमो पर पैसे लेकर टिकट बेचने का आरोप लगाया तो सपा शासन में गुंडाराज बताया। कहा कि भाजपा ने ढाई साल में कोई विकास नहीं किया। भाजपा ने केवल गरीबों को बैंक में लाइन लगाने का काम किया है। 
विज्ञापन

राज्यसभा सांसद बुधवार को कृषि मंडी परिसर में कांग्रेस पार्टी के स्थापना दिवस पर विधानसभा स्तरीय किसान महासम्मेलन में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री कहते है कि कांग्रेस ने क्या किया। हरित क्रांति, श्वेत क्रांति, देश में काली सड़कों का जाल, बांध, बिजली बनाने का काम सिर्फ कांग्रेस ने किया है। कांग्रेस शासनकाल में बुंदेलखंड को विशेष पैकेज दिया गया लेकिन बसपा और सपा सरकार ने बुंदेलखंड पैकेज में गोलमोल किया है। पूर्व मंत्री बादशाह सिंह ने नेाटबंदी के बाद बैंकों के बाहर लाइन में खड़े लोगों का दर्द बयां किया।   उन्होंने कहा कि अन्ना पशुओं की समस्या किसानों के लिए सबसे बड़ी समस्या बन गई है। राज्यसभा सांसद ने किसानों की समस्या को राज्यसभा में उठाने की बात कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष आफाक सरवर ने की। इस मौके पर ध्रूराम चौधरी, प्रीतम सिंह किसान, जसवंत सिंह, रामजीवन यादव, युवराज भदौरिया, निर्दोष दीक्षित, मनोज तिवारी, राकेश यादव, ओमप्रकाश सोनकर, मु. यूसुफ, गुलाम मुर्तजा सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें