फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुंदेलखंड में सियासी जमीन तैयार करने को भाजपा सांसदों ने खींचा खाका

Sat, 15 Oct 2016 10:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
विज्ञापन
बोलते प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल, मौजूद पदाधिकारी व कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बुंदेलखंड में सियासी जमीन तैयार करने के लिए बुंदेलखंड के सांसदों ने खाका खींच लिया है। जिसे 24 अक्टूबर को प्रधानमंत्री के सामने रखेंगे। तैयार किए गए खाका में किसान बीमा योजना, हर खेत को पानी मुहैया कराने के लिए सिंचाई योजना और केन बेतवा लिंक योजना शामिल हैं। इन योजनाओं को लागू
विज्ञापन


कराकर बुंदेलखंड के सांसद डेढ़ दशक से खोई सियासी जमीन हासिल करना चाहते हैं।24 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महोबा में संपन्न होने वाली रैली को ऐतिहासिक रैली बनाने के लिए शनिवार को शहर के अम्बे गेस्ट हाउस में आयोजित योजना बैठक में बुंदेलखंड के सातों जिलों से आए

जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को रैली में दो लाख से ज्यादा भीड़ जुटाने का लक्ष्य दिया गया है। साथ ही जिलाध्यक्षों और जिला प्रभारियों से योजना बैठक में ही भीड़ लाने के बावत सूची भी मांग ली। भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल ने योजना बैठक में कहा कि प्रधानमंत्री की
विज्ञापन


अभी तक उत्तर प्रदेश में हुई रैलियों में दो लाख से कम भीड़ नहीं जुटी है। उन्होंने कहा कि 24 अक्टूबर को महोबा की रैली में इससे भी ज्यादा भीड़ जुटाकर ऐतिहासिक रैली बनानी है।प्रदेश संगठन मंत्री ने कहा कि आज योजना बैठक का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री की रैली में अपार भीड़ जुटाकर ऐतिहासिक रैली

बनाने और उत्तर प्रदेश में निकाली जा रही परिवर्तन यात्रा को सफल बनाने के बावत दिशा निर्देश दिए जाने के लिए बुंदेलखंड के सभी जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों को बुलाया गया है। उन्होंने बुंदेलखंड के सभी जिलाध्यक्षों व कार्यकर्ताओं को अभी से रैली के लिए वाहनों को बुक करने के साथ साथ रैली में

आने वाले लोगाें के लिए खानपान का इंतजाम करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रैली में प्रधानमंत्री तमाम सरकारी योजनाओं का भी शुभारंभ करेंगे। उन्होंने कहा कि विधानसभा 2017 का चुनावी विगुल भी प्रधानमंत्री बुंदेलखंड की धरती महोबा से 24 अक्टूबर से फूं केगे। बांदा चित्रकूट के सांसद

भैरोप्रसाद मिश्र, जलौन के संासद भानुप्रताप सिंह वर्मा और हमीरपुर महोबा  के सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल ने हर खेत को पानी, किसान बीमा योजना और बुंदेलखंड में बिजली पानी, सड़क जैसी समस्याओं को प्रधानमंत्री के सामने रखने की बात कही है। जिससे बुंदेलखंड में हरियाली छाएगी। इससे बुंदेंलखंड में

भाजपा की खोई हुई जमीन भी वापस मिलेगी। सांसदों ने कहा कि प्रधानमंत्री किसानों और गरीबों के लिए तमाम योजनाएं चलाकर लाभ पहुंचा रहे हैं। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री स्वतंत्रदेव सिंह, प्रदेश महामंत्री सलिल बिशनोई, प्रदेश उपाध्यक्ष बाबूराम निषाद, प्रदेश मंत्री सुरेश कुमार, ओमप्रकाश सहित तमाम वक्ताओं ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें