महोबा में भाजपा के पूर्व सांसद गंगाचरण राजपूत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखी चिट्टी में कहा कि ग्रामीणों का पलायन रोकने के लिए बुंदेलखंड अलग राज्य जरूरी है।
अलग राज्य निर्माण के लिए बुंदेलों द्वारा अनेक बार धरना प्रदर्शन तक किया गया। बुंदेलखंड के लाखों लोग गुजरात, महाराष्ट्र, दिल्ली, पंजाब में मजदूरी करने जाते हैं। अगर बुंदेलखंड को अलग राज्य का दर्जा दे दिया जाए तो बुंदेलों का पलायन रुकेगा।
पूर्व सांसद द्वारा पीएम को भेजी गई चिट्ठी में याद दिलाई गई कि प्रधानमंत्री ने झांसी रैली के दौरान घोषणा की थी कि अगर बुंदेले झांसी से प्रत्याशी जिताकर देंगे तो बुंदेलखंड अलग राज्य का निर्माण कराया जाएगा।
चिट्ठी में बताया कि बुंदेलों ने बुंदेलखंड की एक नहीं सभी सीटों पर लोकसभा और विधानसभा के प्रत्याशी जिताए। चिट्ठी में लिखा कि अलग बुंदेलखंड राज्य का निर्माण कराए बिना यहां का विकास नहीं हो सकता।